अपराधी लड़के का 18 वर्ष के होने का इंतज़ार करती पुलिस ने ख़ुद बारह बजे केक कटवाया और फिर तुरंत उसे गिरफ़्तार किया

खबर आ रही है ब्राज़ील से जहां पुलिस को एक लड़के का इंतज़ार था जो कि अनेकों चोरी कर चुका था मगर पुलिस हिरासत में नहीं ले पा रही थी क्योंकि वो नाबालिग था।

हालाँकि पुलिस का इंतज़ार तब ख़त्म हुआ जब वो अपना अठारहवाँ जन्मदिन मनाने वाला था। पुलिस को डर था कि वो फिर कहीं भाग ना जाये इसलिए पुलिस ने ख़ुद उसके जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया और ठीक बारह बजे केक लेकर उसके घर पहुँच गई।

लड़के का जन्मदिन मनाती पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के का बर्थडे पुलिस सेलिब्रेट कर रही है। लड़के के साथ उसका 18वां जन्मदिन मनाने के बाद पुलिस लड़के को गिरफ्तार कर जेल ले गई।

फ़िलहाल, पुलिस हवालात में लड़के को जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट दे रही है।

Source: indiatv

Share your love