चाँद को घोषित किया जाये हिंदू राष्ट्र, हिंदू महासभा की मोदी से माँग

क्या भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा? यह कहा नहीं जा सकता मगर अब माँग की जा रही है चाँद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाये।

जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई थी उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट दिया गया है। अब इसी को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का बयान सामने आया है. स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि चांद को संसद में हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए.

इतना ही नहीं माँग ये भी की गई कि ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को उसकी राजधानी के रूप में विकसित किया जाए।

स्वामी चक्रपाणि ने यह भी कहा कि चाँद को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए भारतीय संसद से प्रस्ताव पास किया जाये। इस बात की भी दलील दी गई कि हिंदुओं का चंदा मामा से पुराना संबंध है।

संसद का आगामी सत्र देखने लायक़ होगा।

Source: Aajtak

Share your love